Uttarakhand News: सीएम धामी ने इगास पर्व की दी बधाई, युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति संरक्षण का आह्वान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था का उल्लेख, पैतृक गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों से पर्व मनाने और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराएं और लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। इगास पर्व लोक आस्था, पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है। राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से इगास पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकें।
मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को जानने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अपने पैतृक गांवों में लोकपर्व मनाने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


