उत्तराखंड के हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूट गया। घटना के बाद रेल संचालन करीब दो घंटे प्रभावित रहा। वन विभाग और रेलवे की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हाथियों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा और रेल संचालन के दौरान सतर्कता को लेकर सवाल उठे हैं।... Read More
#RudrapurNews
ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छह छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियों और तेजाब फेंकने सहित जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अनस को नेपाल भागने की कोशिश के दौरान बनबसा से पकड़ा गया। दूसरे आरोपी मो. बिलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।... Read More
रुद्रपुर के सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय रोहित चौहान और उनके 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।... Read More
एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जिले में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया, जबकि एसओजी और विभिन्न चौकियों में भी नई तैनाती की गई।... Read More
रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
ऊधम सिंह नगर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और सात के घायल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव को लाइन हाजिर कर दिया। चेकिंग अभियान में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ड्यूटी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।... Read More
मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के जरिए प्रदेश की युवा पीढ़ी की सोच और आकांक्षाओं को विकास की दिशा से जोड़ने की पहल सामने आई है। रुद्रपुर में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान एवं तकनीक जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को अहम बताया। अभियान में 2,67,744 विद्यार्थियों की भागीदारी इस बात का संकेत है कि युवा उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपनी स्पष्ट सोच और अपेक्षाएं रखते हैं।... Read More
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे 2009 बैच के कांस्टेबल भुवन आर्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। सेंटर प्वाइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए जानवर से बाइक टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक है।... Read More
रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर बढ़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।... Read More
रुद्रपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' के शुभारंभ पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।... Read More



Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल