Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
ऊधमसिंह नगर जिले में 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव।
एसएसपी अजय गणपति ने जारी किए तबादला आदेश, एसओजी समेत कई चौकियों को मिले नए प्रभारी
रुद्रपुर, 16 अक्टूबर। ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले करते हुए विभिन्न कोतवालियों और चौकियों में नई तैनाती की है। इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली समेत कई महत्वपूर्ण चौकियों और एसओजी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। दरोगा दीपक तिवारी को लालपुर चौकी प्रभारी और प्रदीप कोहली को सिडकुल, सितारगंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में दरोगा भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी, नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी और संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला आदेश के तहत दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है, जबकि दरोगा दीपक कौशिक को सरकड़ा, सितारगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। इस तरह जिले में कुल 11 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


