Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर बढ़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी से बढ़ी रंजिश बनी हत्या की वजह, दावत से लौटते समय विक्रांत पर बरसाईं गोलियां; नेपाल भागने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती।

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के किच्छा में हुए चर्चित विक्रांत हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वारदात के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन धाधा फार्म क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। मामले का मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर बयानबाजी से बढ़ी रंजिश
शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि रुद्रपुर निवासी विक्रांत और आरोपी पक्ष के बीच पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां और बयानबाजी हो रही थी। पुलिस जांच के अनुसार इसी विवाद ने दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश का रूप ले लिया। बाद में बंटी ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
दावत से लौटते समय घात लगाकर किया हमला
पुलिस के अनुसार विक्रांत अपने दोस्तों के साथ लालपुर क्षेत्र में एक परिचित के घर आयोजित दावत में शामिल होने गया था। लौटते समय महराया-लालपुर रोड पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। विक्रांत को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
नेपाल भागने से पहले दो आरोपी गिरफ्तार
मृतक की मां कंचन की तहरीर पर थाना किच्छा में बंटी ठाकुर समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विक्रांत की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धाधा फार्म क्षेत्र से वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, किच्छा तथा सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
मुख्य आरोपी अस्पताल में, तीन की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। उसके घायल होने के कारणों की भी अलग से जांच कराई जा रही है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, विजय सिंह, दीपक जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगदीश मेहरा, संतोष कुमार तथा कांस्टेबल प्रशांत नेगी और दीपक बोरा की टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Rudrapur #RudrapurCrime #RudrapurNews #SocialMediaDispute #UdhamsinghNagar #Uttarakhand #UttarakhandNews #VikrantMurderCase

Related Stories

देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

  • कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

  • देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,576)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,291)
  • नैनीताल (6,550)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,206)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश