लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
#HaldwaniNews
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर गर्दन की मालिश कराने पहुंची 24 वर्षीय मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पति रामचंद्र ने आरोप लगाया कि मालिश के बाद उनकी पत्नी की गर्दन को जोर से हिलाया गया, जिसके बाद वह बेसुध हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया, जहां दुकान बंद मिली। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।... Read More
हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। हल्द्वानी में हैराखान और कुसुमखेड़ा चौराहों की थीम आधारित रोटरी, डीके पार्क के सौंदर्यीकरण और हरितीकरण सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली गई। ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के प्रस्तावित इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, किच्छा के आधुनिक बस अड्डे और सितारगंज के पार्किंग कॉम्प्लेक्स की भी समीक्षा की गई।... Read More
हल्द्वानी में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ अप्रेंटिसशिप से अधिक प्रतिष्ठानों को जोड़ने, प्रशिक्षित युवाओं का डेटाबेस तैयार करने और रोजगार मेलों व प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापानी और जर्मन भाषा के साथ व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंगोट, कोसी बैराज और नौकुचियाताल में बर्ड वॉचिंग गाइडों के विशेष प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।... Read More
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में भूमि विवाद, बकाया विद्युत बिल, सड़क मरम्मत, टैक्सी शटल सेवा, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कई शिकायतों का मौके पर समाधान किया।... Read More
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान पदाधिकारियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।... Read More
हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे के टांडा रोड पर एस बैंड के पास शुक्रवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रुद्रपुर निवासी दो युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रतीत हो रही है। मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की जानकारी दी गई है।... Read More
हल्द्वानी, नैनीताल और देहरादून में श्रद्धांजलि सभाएं, नवीन मीडिया सेंटर और कॉन्फ्रेंस हॉल का नामकरण स्व. जोशी के नाम पर करने का प्रस्ताव हल्द्वानी/नैनीताल/देहरादून। जिला... Read More
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर को आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हुआ था। 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 14 सितंबर को सुबह 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में उनकी स्मृति में शोक सभा आयोजित की जाएगी।... Read More



Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर