#DMInspection

चंपावत में निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर की प्रगति का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फन साइंस गैलरी, एस्ट्रोनॉमी गैलरी, साइंस गैलरी ब्लॉक और अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।... Read More
सीएचसी कांडा के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ दवा प्रबंधन, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। दवाइयों के स्टॉक का नियमित सत्यापन, एक्सपायर्ड दवाओं पर रोक, प्रसव सेवाओं के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण को लेकर स्पष्ट समयसीमा तय की गई है।... Read More
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण कर भूमि सीमांकन और पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की। एक वर्ष तक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को जांच के निर्देश दिए तथा बिना कारण देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।... Read More
बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करते हुए सितंबर तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। भवन का लगभग 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।... Read More
डीएम के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली सामने आई। आईसीयू में एसी बंद और गंदगी मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।... Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 12-13 जून के उत्तराखंड दौरे से पहले जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर राष्ट्रपति निकेतन और आशियाना परिसर का निरीक्षण किया।... Read More