Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे।
27.72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे केंद्रीय विद्यालय भवन का जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, 96% निर्माण पूरा; गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।
बागेश्वर, 04 जुलाई, 2026: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को कांडा रोड स्थित गाड़गांव-कांडाधार में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए सितंबर माह तक हर हाल में भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जनपद के विद्यार्थियों को शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी, खेल मैदान, कार्यालय भवन, कक्षा-कक्षों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार चुनेरा ने बताया कि कांडाधार में 1.6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 27.72 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता दीपक चमोली, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भुवन चंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


