बागेश्वर: जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
आईसीयू, इमरजेंसी से लेकर डायलिसिस यूनिट तक का लिया जायजा, मरीजों की सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर
बागेश्वर, 17 जून 2026। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू, सीसीयू, बाल एवं महिला वार्ड, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तथा डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा दवा स्टॉक का भी अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा के साथ अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा आवश्यक अवसंरचनात्मक जरूरतों पर विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीज सुरक्षा, स्वच्छता, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


