#HealthServices

नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और मरीजों व तीमारदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समस्याओं के संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से भी दूरभाष पर वार्ता की।... Read More
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 12 मामलों की समीक्षा में प्रेमनगर निवासी रुखसाना की मृत्यु के मामले में एएनएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान, जीआईएस मैपिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में टीबी जांच का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।... Read More
चंपावत जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की शुरुआत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम कदम है। इस सुविधा से रक्त को विभिन्न घटकों में अलग कर जरूरत के अनुसार मरीजों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से यूनिट का लोकार्पण करते हुए चंपावत को स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।... Read More
उत्तराखंड की 104 हेल्थ हेल्पलाइन अब महज सूचना और शिकायत निवारण का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग व्यवस्था के रूप में काम कर रही है। अस्पताल में पंजीकरण के बाद लाभार्थियों से फॉलोअप, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की क्रॉस-चेकिंग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जवाबदेही मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।... Read More
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए प्रदेश में अस्पतालों के मानकीकरण, डिजिटलीकरण और विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में जिला अस्पतालों एवं बड़े उप जिला अस्पतालों को NABH मान्यता, ई-हॉस्पिटल व्यवस्था, चिकित्सकों के रिक्त पद भरने, 24×7 डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट तथा मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी और इवनिंग ओपीडी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।... Read More
हल्द्वानी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मरीजों को अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, बरसात में संक्रामक रोगों से निपटने के लिए तैयारियां मजबूत रखने और चिकित्सा सुविधाओं में कमियां समय पर दूर करने के निर्देश दिए। कई आवश्यक उपकरण, दवाओं, मरम्मत और अन्य सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई।... Read More
डीएम के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली सामने आई। आईसीयू में एसी बंद और गंदगी मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।... Read More