Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
बेस अस्पताल के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं का जायजा लेते सांसद अजय भट्ट।
साफ-सफाई और मशीनों के रखरखाव में सुधार के निर्देश, मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
हल्द्वानी, 23 अक्टूबर 2026। नैनीताल–उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनों के रखरखाव और मरीजों के तीमारदारों को होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने तथा मशीनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के दौरान किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अजय भट्ट ने अस्पताल में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सांसद ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए साफ-सफाई, उपकरणों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर जोर दिया।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


