Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम

उत्तराखंड की 104 हेल्थ हेल्पलाइन अब महज सूचना और शिकायत निवारण का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की प्रोएक्टिव मॉनिटरिंग व्यवस्था के रूप में काम कर रही है। अस्पताल में पंजीकरण के बाद लाभार्थियों से फॉलोअप, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य निगरानी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की क्रॉस-चेकिंग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और जवाबदेही मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जन-केंद्रित बनाने पर जोर देते हुए

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड के 13 जिलों में 27 स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी; गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों तक लाभार्थियों का फॉलोअप और योजनाओं की डिलीवरी की भी पड़ताल

देहरादून, 19 अगस्त 2026: मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के लिए 108 नंबर से लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और लाभार्थियों की सक्रिय निगरानी का अहम माध्यम बन गई है। खास बात यह है कि यह व्यवस्था केवल नागरिकों की कॉल का जवाब नहीं देती, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक खुद पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का फॉलोअप भी करती है।

स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में संचालित 104 कॉल सेंटर अब तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक स्वास्थ्य संबंधी कॉल कर चुका है। यह व्यवस्था राज्य के सभी 13 जिलों में 27 स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों से जुड़े लाभार्थियों तक पहुंच बना रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने पर जोर दे रही है। इसी सोच के तहत 104 हेल्पलाइन को केवल सूचना देने वाले कॉल सेंटर के बजाय प्रोएक्टिव हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के बाद शुरू होता है फॉलोअप

इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोएक्टिव ट्रैकिंग सिस्टम है। राज्य के किसी भी जिले में स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में मरीज के पंजीकरण के बाद संबंधित जानकारियाँ 104 कॉल सेंटर पहुँचाई जाती है। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी चुनौती से जूझ रहे लाभार्थी से नियमित रूप से संपर्क कर उसकी स्थिति की जानकारी ली जाती है।

खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के मामले में यह व्यवस्था और महत्वपूर्ण हो जाती है। गर्भावस्था के तीसरे महीने से लेकर प्रसव तक टीकाकरण और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का फॉलोअप किया जाता है। बच्चे के जन्म के बाद करीब डेढ़ वर्ष तक उसके स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति पर भी नजर रखी जाती है, ताकि जरूरी टीके और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन

27 स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी निगरानी

104 कॉल सेंटर आयुष्मान भारत योजना, आशा कार्यकर्ता, बाल स्वास्थ्य, चारधाम यात्रा, काउंसलिंग, डेंगू, प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास, ई-संजीवनी, हीमोफीलिया, हेपेटाइटिस, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, एचआईवी, एचपीवी, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह, मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी और थैलेसीमिया समेत विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े लाभार्थियों से संपर्क करता है।

इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और एंटी रेबीज सेवाओं के तहत लाभार्थियों को जरूरी जानकारी और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए परामर्श भी दिया जाता है।

सिर्फ जानकारी नहीं, योजनाओं की डिलीवरी की भी पड़ताल

104 की भूमिका यहीं खत्म नहीं होती। कॉल सेंटर के माध्यम से मरीजों से सीधे फीडबैक लिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ और प्रोत्साहन की जानकारी भी लाभार्थियों से क्रॉस-चेक की जाती है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र व्यक्ति तक पहुंचा या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान

एक दशक के सफर में 104 हेल्थ हेल्पलाइन ने यह साबित किया है कि एक टोल-फ्री नंबर सिर्फ फोन उठाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, निगरानी, फॉलोअप और जवाबदेही का प्रभावी तंत्र भी बन सकता है। पहाड़ी और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण उत्तराखंड में यह मॉडल दूरदराज के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 104 हेल्थ हेल्पलाइन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो केवल नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही, बल्कि लाभार्थियों तक स्वयं पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी और फॉलोअप सुनिश्चित कर रही है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Healthcare #HealthHelpline #HealthServices #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड भाजपा में 19 सांगठनिक जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों की बैठक Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
ओलंपिक-2036 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उत्तराखंड के मुख्य सचिव Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे

  • उत्तराखंड भाजपा में 19 सांगठनिक जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

  • उत्तराखंड में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों की बैठक Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम

  • ओलंपिक-2036 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उत्तराखंड के मुख्य सचिव Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,183)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,474)
  • खेल (361)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (708)
  • देहरादून (11,091)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,150)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,369)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, कई घायल; कार के उड़े परखच्चे Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त Uttarakhand BJP: चुनावी मोड में भाजपा, 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन Uttarakhand News: सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा प्लान, भर्ती से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण तक पर मंथन Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम Uttarakhand News: 104 हेल्पलाइन ने बदली तस्वीर, 1.38 करोड़ कॉल के बाद प्रोएक्टिव हुआ हेल्थ सिस्टम Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान Uttarakhand News: ओलंपिक-2036 की तैयारी शुरू, 100-150 खेल प्रतिभाओं की होगी वैज्ञानिक पहचान