देहरादून: भारी बरसात के बीच मोर्चे पर CM धामी ,राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे , ले रहे पल- पल की अपडेट
Dehradun News: प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश और उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और आमजन को समय पर सूचनाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आमजन के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


