उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 26 से 28 सितंबर के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। धारचूला, मुनस्यारी, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने की जानकारी है। 26 सितंबर को पांच जिलों में रेड अलर्ट, 27 सितंबर को तीन जिलों में रेड अलर्ट और 28 सितंबर को तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।... Read More
जनपद
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के शक में अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपा को हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार के लिए जिला प्रशासन ने CSR फंड से ₹9.60 लाख की सहायता उपलब्ध कराई है। जिले में चिन्हित 32 बच्चों में से 22 का उपचार RBSK के तहत चल रहा है, जबकि अन्य बच्चों के उपचार के लिए जिला स्तर से सहायता दी जा रही है।... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में एक नाबालिग और एक बालिग छात्रा से कथित अमर्यादित व्यवहार और छेड़खानी के मामले में शिक्षक डॉ. सूर्यमणि भंडारी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच पूरी... Read More
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि 28 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम गतिविधि में कमी के संकेत हैं।... Read More
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर PCS परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 113 पदों के लिए चयन हुआ है। देहरादून के आयुष बेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं।... Read More
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद एक भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।... Read More
वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए 26 और 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, निजी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More
हरिद्वार के बहादराबाद-शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है।... Read More
IMD देहरादून की ताजा चेतावनी के अनुसार 25 सितंबर रात 10:03 बजे से 26 सितंबर रात 1:03 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर की संभावना है।... Read More



Uttarakhand Job: 332 युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM धामी ने कहा- सेवाभाव और समर्पण से निभाएं जिम्मेदारी
Uttarakhand News: एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की भेंट
Uttarakhand News: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे CM धामी, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद
Nainital Crime: हल्द्वानी-लालकुआं में 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी बरामदगी
Uttarakhand Weekly Weather Update: बदलेगा मौसम, बारिश-बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट