Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश
IMD देहरादून की ताजा चेतावनी में छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
IMD देहरादून की ताजा चेतावनी, 6 जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना
देहरादून, 25 सितंबर 2026। उत्तराखंड में मौसम को लेकर आईएमडी देहरादून द्वारा अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर रात 10:03 बजे से 26 सितंबर रात 1:03 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
आईएमडी द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार इन जिलों के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है।
चेतावनी के दायरे में मुनस्यारी, दारमा, डीडीहाट, कपकोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, सोमेश्वर, भनोली, बाराकोट, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामगढ़ और मुक्तेश्वर समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी में अगले तीन घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में मौसम के तेजी से बदलने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें.….
- Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


