Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर 22 महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें मिनी स्टेडियम का निर्माण, कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण शामिल है।
Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान मातृशक्ति का अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति सम्मान समारोह में 22 महिलाओं को किया सम्मानित, मिनी स्टेडियम निर्माण और कालाढूंगी अस्पताल के उच्चीकरण की भी घोषणा की।

नैनीताल, 15 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेल, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि मातृशक्ति की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं के साहस, संघर्ष, परिश्रम और उपलब्धियों को नमन करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कालाढूंगी क्षेत्र के विकास से जुड़ी छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

  1. कालाढूंगी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 200 विद्युत पोलों की स्थापना की जाएगी।
  2. कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में सड़क का नवनिर्माण किया जाएगा।
  3. कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
  4. कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में गोडापड़ाव बाईपास मार्ग से ग्राम बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
  5. कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा।
  6. पर्यटन सत्र 2026-27 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घोषणाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। हमारी संस्कृति में कहा गया है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी का वास्तविक सम्मान तभी है, जब उसे समान अवसर मिलें, उसके निर्णयों को महत्व दिया जाए और वह आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को साकार कर सके। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी परिवार, खेती, पशुपालन और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा किए और कहा कि उन्होंने अपनी माता को सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बीच परिवार की जिम्मेदारियां निभाते देखा है। उनकी माता का संघर्ष, अनुशासन और परिश्रम सदैव उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की मातृशक्ति का मनोबल हिमालय से भी ऊंचा और मजबूत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान भी महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 71 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इससे लगभग 5,500 महिलाएं जुड़ी हैं तथा ब्रांड ने अब तक छह करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। महिला सुरक्षा और समान अधिकारों की दिशा में प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, सम्मानजनक अवसर और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति के सहयोग और आशीर्वाद से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, महापौर गजराज बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #KaladhungiNews #NainitalNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #WomenEmpowerment

Related Stories

पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पौड़ी

Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान अभिवादन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण

  • पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

  • रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

  • उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

  • पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,142)
  • उधमसिंह नगर (1,370)
  • क्राइम (3,612)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (781)
  • देहरादून (11,538)
  • नैनीताल (6,690)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,255)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम