Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पौड़ी

Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पौड़ी जिले के प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग विकसित करने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 100 वाहनों की क्षमता होगी। भूमि हस्तांतरण, एनओसी और तकनीकी औपचारिकताओं की प्रक्रिया जारी है।
Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है।

मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग सुविधा।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार की पहल, पौड़ी के मां धारी देवी मंदिर के पास 0.14 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगी आधुनिक पार्किंग।

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पौड़ी जनपद स्थित प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक पार्किंग विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मां धारी देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के चलते यहां दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेषकर चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्वों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटक वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में पार्किंग की बेहतर और व्यवस्थित सुविधा विकसित करना समय की आवश्यकता बन गया है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यहां दो मंजिला पार्किंग निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 61/2023 के अंतर्गत धारी देवी, श्रीनगर में पार्किंग निर्माण की योजना प्रस्तावित की गई है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भूमि चिह्नीकरण, भू-सर्वेक्षण और तकनीकी प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशन में परियोजना से जुड़ी प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक

0.14 हेक्टेयर भूमि पर बनेगी दो मंजिला पार्किंग

पार्किंग निर्माण के लिए ग्राम कलियासौड़, पट्टी चणाल्यूं, तहसील श्रीनगर में खसरा संख्या 170, 171, 172 तथा 174 के अंतर्गत कुल 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। यह भूमि ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जलाशय की डाउन साइड टर्निंग साइट के समीप स्थित है। मंदिर के नजदीक होने के कारण इस स्थान को पार्किंग निर्माण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चिह्नित भूमि का जीआईएस के माध्यम से भू-सर्वेक्षण भी कराया जा चुका है। सर्वेक्षण में निर्धारित शर्तों के साथ उक्त भूमि को पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार यहां लगभग 20 मीटर × 70 मीटर क्षेत्रफल में दो तल की पार्किंग विकसित की जाएगी। इस पार्किंग में करीब 100 ईसीएस (इक्विवेलेंट कार स्पेस) वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। इससे मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन खड़े करने के लिए व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा।

कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया शुरू

परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण चरण में है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी की ओर से कार्यदायी संस्था नामित करने के संबंध में पत्र संख्या 378, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सचिव, आवास, उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया गया है। कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद प्रस्तावित स्थल का आर्किटेक्चरल डिजाइन तैयार कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

इसके बाद जीआईएस की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप मान्यता प्राप्त स्ट्रक्चरल इंजीनियर से पार्किंग का स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार कराया जाना प्रस्तावित है। निर्माण के दौरान तकनीकी मानकों, भवन की संरचनात्मक मजबूती और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। इस तरह पार्किंग को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने की योजना है।

एनओसी के बाद होगा भूमि हस्तांतरण

पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया में भूमि हस्तांतरण से जुड़ी औपचारिकताएं भी महत्वपूर्ण हैं। प्रस्तावित पार्किंग के लिए चिह्नित भूमि वर्तमान में ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 से लगी हुई है। यह भूमि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम अभिलेखों में दर्ज है और वर्तमान में इसका प्रबंधन अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड, श्रीनगर द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे में निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया जाना आवश्यक है। एनओसी मिलने के बाद उक्त भूमि को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी के पक्ष में हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

मां धारी देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्रों में शामिल है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान भी इस मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर क्षेत्र में पार्किंग और यातायात प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था की जरूरत भी लगातार महसूस की जा रही है।

ऐसे में करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली प्रस्तावित दो मंजिला पार्किंग श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित हो सकती है। इससे वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने में मदद मिलेगी और सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशन में आगे बढ़ रही यह परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। परियोजना के प्रस्तावित स्वरूप के अनुसार पार्किंग निर्माण से मां धारी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ ही श्रीनगर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DhariDeviTemple #PauriNews #PushkarSinghDhami #ReligiousTourism #UttarakhandTourism

Related Stories

रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी जिले में मां धारी देवी मंदिर का दृश्य, जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मंजिला पार्किंग प्रस्तावित है। Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • पौड़ी

    Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता

  • रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर आग लगने से जलकर क्षतिग्रस्त हुई कार Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

  • उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

  • पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,141)
  • उधमसिंह नगर (1,370)
  • क्राइम (3,612)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (781)
  • देहरादून (11,538)
  • नैनीताल (6,689)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,255)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार