Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह प्रभात फेरियों के साथ 23 नवंबर को महान कीर्तन दरबार और 24 नवंबर को रामलीला मैदान में मुख्य दीवान सजेगा। आयोजन में विभिन्न स्थानों से रागी जत्थे शामिल होंगे।
Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सिख समाज के पदाधिकारी।

प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते सिख समाज के पदाधिकारी।

ख़बर शेयर करें -

छह दिवसीय प्रभात फेरियों से शुरू होंगी प्रकाश पर्व की तैयारियां, रामलीला मैदान में सजेगा मुख्य दीवान; देश के प्रसिद्ध रागी जत्थे करेंगे गुरबाणी कीर्तन

हल्द्वानी, 14 नवंबर 2026। सिखों के प्रथम गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमत समागम की तैयारियां हल्द्वानी में शुरू हो गई हैं। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित होने वाले इस धार्मिक समागम के तहत नगर में छह प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इसके बाद 23 नवंबर को महान कीर्तन दरबार और 24 नवंबर को रामलीला मैदान में मुख्य दीवान सजाया जाएगा। आयोजन में देश के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।
प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के लंगर हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दी। कमेटी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में चल रहे सहज पाठ साहिब की समाप्ति 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे हुई। इसके साथ ही प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है।
17 से 22 नवंबर तक निकलेंगी प्रभात फेरियां
प्रकाश पर्व को समर्पित छह प्रभात फेरियां प्रतिदिन प्रातः पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आरंभ होंगी। ये प्रभात फेरियां नगर के विभिन्न गुरुद्वारों तक पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा काठगोदाम, 18 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु हरिकृष्ण साहिब रामपुर रोड गली नंबर छह, 19 नवंबर को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्र नगर, 20 नवंबर को गुरुद्वारा चार साहिबजादे कालाढूंगी रोड और 21 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 22 नवंबर को प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से आरंभ होकर वहीं संपन्न होगी।
22 नवंबर से आरंभ होगा अखंड पाठ साहिब
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 22 नवंबर को प्रातः आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। इसकी समाप्ति और भोग 24 नवंबर को प्रातः आठ बजे होगा। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार 23 नवंबर को रात आठ बजे से 11 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
24 नवंबर को रामलीला मैदान में मुख्य समागम
प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन मंगलवार 24 नवंबर को होगा। इस अवसर पर हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रातः 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक महान दीवान सजाया जाएगा। वहीं रात आठ बजे से 11 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात्रि समागम आयोजित होगा। सभी कार्यक्रमों के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वरतेगा।
प्रसिद्ध रागी जत्थे करेंगे गुरबाणी कीर्तन
महान गुरमत समागम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे प्रसिद्ध रागी जत्थे और कीर्तनकार संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। इनमें बीबी प्रभलीन कौर जी दिल्ली वाले, भाई लखविंदर सिंह जी कैथल वाले, भाई गुरप्रीत सिंह जी मुक्तसर साहिब वाले, भाई प्रभु सिंह जी हजूरी कीर्तन जत्था और भाई जगमीत सिंह जी हजूरी रागी ग्रंथी शामिल हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त संगत, नगरवासियों और श्रद्धालुओं से प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। कमेटी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित यह समागम गुरबाणी, सेवा और गुरु की शिक्षाओं से जुड़ने का पावन अवसर है।
प्रेस वार्ता में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, जनरल सचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल, सरदार परमजीत सिंह कोहली, सिख प्रतिनिधि सरदार जसपाल सिंह कोहली, प्रवक्ता सरदार हरजीत सिंह चड्ढा, सरदार अमन आनंद, सरदार नाटी वीर जी, सरदार जसबीर सिंह गोल्डी, कोषाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह मालदार और मनलीन सिंह कोहली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #GuruNanakDevJi #HaldwaniNews #PrakashParv2026 #SikhCommunity #UttarakhandNews

Related Stories

रुद्रपुर नितेश जौहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करते प्रशासनिक अधिकारी। Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय जायजा लेते विधायक बंशीधर भगत और मुख्य विकास अधिकारी। Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक के साथ बिंदुखत्ता के सगे भाई तनिष्क और कनिष्क जोशी Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल
  • विदेश

Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • संस्कृति

Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संस्कृति

Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सिख समाज के पदाधिकारी। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

  • रुद्रपुर नितेश जौहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करते प्रशासनिक अधिकारी। Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर

  • नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय जायजा लेते विधायक बंशीधर भगत और मुख्य विकास अधिकारी। Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक के साथ बिंदुखत्ता के सगे भाई तनिष्क और कनिष्क जोशी Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल
    • विदेश

    Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • संस्कृति

    Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,134)
  • उधमसिंह नगर (1,370)
  • क्राइम (3,610)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,535)
  • नैनीताल (6,688)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (323)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,254)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर Rudrapur News: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 7 आरोपियों के मकानों पर चलेगा बुलडोजर Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा Nainital News: CM धामी कल कालाढूंगी में, नारी शक्ति सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक Uttarakhand News: बिंदुखत्ता के सगे भाइयों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास, जीते दो स्वर्ण पदक Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात