Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
नाबालिग गैंगरेप मामले के बाद त्रिशूल होटल सील करती प्रशासनिक टीम।
कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल बिना अनुमति संचालित मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया सील।
हल्द्वानी, 14 नवंबर 2026। हल्द्वानी में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को शनिवार को सील कर दिया गया। आरोप है कि इसी होटल में एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने होटल के संचालन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की, जिसमें बिना अनुमति होटल संचालित होने की बात सामने आई।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल पहुंची। टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। जांच में होटल के संचालन के लिए जरूरी अनुमति नहीं पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया।
मामले के अनुसार, नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की घटना में चार लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी शामिल बताया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद से ही मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नाबालिग से जुड़े इस गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
प्रशासन की ओर से होटल को सील किए जाने की कार्रवाई को मामले से जुड़े घटनास्थल और होटल के अनधिकृत संचालन के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
— Uttarakhand Morning Post
यह भी पढ़ें….

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


