Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • संस्कृति

Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ करते हुए 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक संबंधों के प्रतीक इस मेले में दोनों देशों के व्यापारियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीप प्रज्वलित कर जौलजीबी मेले का शुभारंभ करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

24 विकास योजनाओं का शिलान्यास और एक का लोकार्पण, मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा।

पिथौरागढ़, 14 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में काली एवं गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 102.48 करोड़ रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 24 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने जौलजीबी मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक जौलजीबी मेला भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है। यह मेला सदियों से दोनों देशों के लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का कार्य करता आ रहा है। भारत, नेपाल और तिब्बत के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के इतिहास में इस मेले का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेला सीमांत क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और लोकसंस्कृति को संरक्षित रखने के साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेले से उनका बचपन से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय रीति-रिवाजों को निकट से देखा है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोक कलाकारों, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यवसायों को प्रोत्साहन देने में भी इस प्रकार के मेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि हमारे पूर्वजों के त्याग, परिश्रम और संघर्ष की अमूल्य विरासत है। इस विरासत का संरक्षण और प्रदेश का समग्र विकास हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक पर्यटन और समृद्ध लोकसंस्कृति के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर भी प्राप्त हों।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास योजनाओं से जनपद में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से सड़क संपर्क, पेयजल आपूर्ति, आपदा सुरक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी जैसे ऐतिहासिक मेले केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और पारंपरिक संबंधों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध दोनों देशों की साझा विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय गतिविधियों और स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। मेले में भारत एवं नेपाल के व्यापारियों की सहभागिता के साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में 23.26 करोड़ रुपये की लागत से पिथौरागढ़ में नवीन राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) का निर्माण, 13.38 करोड़ रुपये की घाट पंपिंग पेयजल योजना से संबंधित कार्य, 36.10 करोड़ रुपये की खोतिला एवं घाटधार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा योजना तथा 8.80 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा नदी पर मोटर सेतु का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त सड़क, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन, सिंचाई एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कनालीछीना विकासखंड में संपर्क मार्ग एवं हिमालय दर्शन शेड से संबंधित कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक धारचूला हरीश धामी, नगर निगम पिथौरागढ़ महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, भानुप्रताप सिंह पाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संस्कृतिकर्मी तथा भारत एवं नेपाल के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DevelopmentProjects #JouljibiMela #PithoragarhNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संस्कृति

Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के बीच बर्फबारी और बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • संस्कृति

    Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

  • गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • संस्कृति

    Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

  • हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

  • हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

  • उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,130)
  • उधमसिंह नगर (1,369)
  • क्राइम (3,609)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,535)
  • नैनीताल (6,685)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (323)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,254)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम