Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संस्कृति

Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर में सात दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गौचर मेले को उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित करने की बात कही। साथ ही गौचर और गैरसैंण की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया।
Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

सात दिवसीय मेले में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और व्यापारिक परंपराओं की दिखेगी झलक, गौचर और गैरसैंण की पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

चमोली, 14 नवंबर 2026: गौचर में शनिवार को 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। गौचर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का बैंड की मधुर धुनों, पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मेले के संस्थापक स्वर्गीय गोविन्द प्रसाद नौटियाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को गौचर मेले का शुभंकर भेंट कर उनका स्वागत किया।

मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौचर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है। वर्ष 1943 में स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों और तत्कालीन प्रशासन के सहयोग से भोटिया व्यापार मेले के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय गौचर भारत-तिब्बत व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र था, जहां ऊन, पश्मीना, जड़ी-बूटियों सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों का व्यापार होता था। समय के साथ इस मेले ने अपने स्वरूप का विस्तार किया और आज यह औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले के रूप में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराता है। यह मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम है। मेले हमारी लोक संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इन परंपराओं को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का साझा दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भगवान बद्री विशाल की तपस्थली, मां नंदा का मायका और विश्वविख्यात चिपको आंदोलन की जन्मभूमि है। यहां की वीर भूमि ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अनेक वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीमांत गांवों को देश के अंतिम गांव के बजाय प्रथम गांव के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास, वहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें। कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और हस्तशिल्प जैसी गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि हो, ताकि उन्हें रोजगार के लिए मजबूरी में अपने घर और गांव से पलायन न करना पड़े। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन नीति, होमस्टे नीति, फिल्म नीति और सौर स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि चमोली का ऊनी हस्तशिल्प, यहां की दालें, राजमा, मंडुवा, झंगोरा, शहद और जड़ी-बूटियां केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि देश-दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचें, इसके लिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की शुरुआत की गई है। इस ब्रांड का कारोबार अब तक छह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। यह उपलब्धि केवल कारोबार का आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश की मातृशक्ति की मेहनत, आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चमोली जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। चारधाम सड़क परियोजना के माध्यम से श्री बद्रीनाथ धाम तक सड़क संपर्क को बेहतर बनाया जा रहा है। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय आर्थिकी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रदेश के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार का संकल्प है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की मांगों पर भी सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित कर सभी संबंधित पक्षों को सुनने के निर्देश देने की बात कही। साथ ही क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग पर स्थानीय स्तर पर उपयुक्त भूमि चयनित करने का आग्रह करते हुए इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिए विकास कार्यों को गति देने के साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और जनभावनाओं का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौचर मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार ललित प्रसाद लखेड़ा, ग्राम बमोथ, चमोली को ‘गोविन्द प्रसाद नौटियाल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया। वहीं, वरिष्ठ लेखक एवं प्रकाशक कीर्ति नवानी, बिनसर पब्लिकेशन, देहरादून को ‘पंडित महेशानन्द नौटियाल शिक्षा एवं साहित्य प्रसार सम्मान-2026’ प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को बधाई देते हुए पत्रकारिता, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें अमृत 2.0 के तहत विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखंड कर्णप्रयाग में ₹32.45 करोड़ की स्वीकृत लागत से निर्मित गौचर नगरीय पेयजल योजना तथा मा. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखंड गैरसैंण में ₹459.32 लाख की लागत से गैरसैंण नगरीय पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री चमोली भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, दर्जा राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, बलवीर घुनियाल, रमेश गड़िया, राम चन्द्र गौड़, माधव प्रसाद सेमवाल, प्रेम सिंह राणा, चन्द्रकला तिवारी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चमोली गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल, नगर पालिका परिषद गौचर अध्यक्ष संदीप नेगी, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, भाजपा महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChamoliNews #GaucharMela #PushkarSinghDhami #UttarakhandCulture #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • संस्कृति

Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों के बीच बर्फबारी और बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: वीकेंड पर बारिश-बर्फबारी से बदलेगा मौसम, 20 नवंबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
रुद्रपुर मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: मोबाइल कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलजीबी मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • संस्कृति

    Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात

  • गौचर मेले के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • संस्कृति

    Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ

  • हल्द्वानी के कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को प्रशासनिक टीम ने सील किया। Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील

  • हल्द्वानी के निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

  • उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,130)
  • उधमसिंह नगर (1,369)
  • क्राइम (3,609)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,535)
  • नैनीताल (6,685)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (323)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,254)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात Pithoragarh News: CM धामी ने किया जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ की सौगात Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ Chamoli News: 74वें गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य शुभारंभ Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: नाबालिग गैंगरेप मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर का यह होटल सील Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम