चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में HCC कंपनी के कर्मचारी मोहन लोहार की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। नदी में डूबकर लापता होने की सूचना पर SDRF जोशीमठ की टीम ने रात में सर्च ऑपरेशन चलाया। 22 नवंबर की सुबह दोबारा तलाश के दौरान शव बरामद किया गया। SDRF ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिया।... Read More
#ChamoliNews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर में सात दिवसीय 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गौचर मेले को उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित करने की बात कही। साथ ही गौचर और गैरसैंण की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया।... Read More
चमोली जिले के वाण गांव में 1 करोड़ 36 लाख 36 हजार रुपये की लागत से आधुनिक सतही पार्किंग विकसित करने की योजना है। करीब 2,300 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाली इस पार्किंग में 84 वाहन खड़े हो सकेंगे। परियोजना में शौचालय ब्लॉक और गार्ड रूम का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे नंदा राजजात यात्रा, लाटू देवता मंदिर और रूपकुंड-बेदनी बुग्याल ट्रेक पर आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।... Read More
चमोली के हरमल गांव निवासी 11 गढ़वाल राइफल्स के नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने भारतीय सेना में करीब 24 वर्षों तक सेवाएं दीं। उनके निधन से गांव और पूरे जनपद में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चमोली पुलिस ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।... Read More
चमोली में बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।... Read More
चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में दो दिन से लापता पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह का शव स्कूटी समेत गहरी खाई में मिला। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह नई योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की छह पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। पेयजल आपूर्ति के लिए रामगंगा नदी पर बांध निर्माण, बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा, सड़क सुधार, शिक्षा और पुलिस व अग्निशमन सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं क्षेत्र के विकास को गति देंगी।... Read More
चमोली जिले के सेमी गांव में जल निगम की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान ढुलान के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए जाने के आरोप वाले दो बांस के डंडे बरामद किए गए। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया।
... Read More
चमोली जिले के जोशीमठ स्थित सिंहधार वार्ड में 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे एक जंगली भालू ने गोशाला में घुसकर पहले गाय पर हमला किया। गाय को बचाने पहुंचीं महिला और उनके बेटे बिंदेश कुमार समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। QRT की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।... Read More
चमोली के सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर करीब चार किलोमीटर आगे हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब 150 मीटर गहरी खाई से शव बरामद किया और रोड हेड तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।... Read More



Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन