Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बीएस-06 मानक वाली साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नैनीताल मंडल को 19, जबकि टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें आवंटित की गई हैं। नई बसों के शामिल होने से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में निगम के बेड़े में 1,276 बसें संचालित हैं।
Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 59 नई रोडवेज बसों को दिखाई हरी झंडी।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल मंडल को 19 और टनकपुर व देहरादून मंडल को 20-20 बसें आवंटित; बीएस-06 मानकों वाली नई बसों से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं होंगी मजबूत।

देहरादून, 5 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ ही सुदृढ़ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की इन 59 नई बसों का आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है। इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 तथा देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

वर्तमान में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं, जिनमें निगम की अपनी 891 तथा 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं। नई बसों के शामिल होने से निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। आधुनिक बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप ये बसें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक योगदान देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में सार्वजनिक परिवहन का विशेष महत्व है। बेहतर परिवहन सेवाओं से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। राज्य सरकार परिवहन सेवाओं को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Accident: भीषण सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, कार पर पलटा कंटेनर

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को नई बस सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर परिवहन सुविधाओं से जुड़े और विकास की यात्रा में कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #PublicTransport #PushkarSinghDhami #RoadwaysBuses #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #UttarakhandRoadways

Related Stories

वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तरकाशी के गंगनानी में नदी में समाई दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा बरामद 50 नशीले इंजेक्शन Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • हाथरस के सादाबाद में मकान में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और राहत बचाव दल की टीम UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत
    • उत्तरप्रदेश
    • दुर्घटना

    UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत

  • उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,025)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,495)
  • नैनीताल (6,653)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा