Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को संबोधित किया। संवाद के दौरान उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों, त्योहारों में सुरक्षा, पढ़ाई और जीवन के लक्ष्यों पर बच्चों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को भविष्य में एआई एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से और उपयोगी बनाने की बात कही।
Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे।

मुख्यमंत्री: ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी त्योहारों, सुरक्षा, स्वच्छता और पढ़ाई की सीख; एआई एवं डिजिटल तकनीक से कार्यक्रम को और उपयोगी बनाने की तैयारी।

देहरादून, 5 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व, स्वच्छता, सुरक्षा, पढ़ाई तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरक संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के बच्चों के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें शिक्षा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों में अध्ययनरत लाखों बच्चे एक साथ इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

मुख्यमंत्री ने बच्चों को आत्मीयता से संबोधित करते हुए उनके परिवार के सदस्यों का हालचाल पूछा और दीपावली की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे पर्व हमें आपसी प्रेम, सहयोग और पारिवारिक संबंधों के महत्व का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से दीपावली पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। हम सभी की छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर अपने प्रदेश और देश को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने तथा स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे स्थानीय कारीगरों की आजीविका को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनके परिवारों की खुशियों में भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए बच्चों से पटाखों से दूर रहने तथा दीये एवं फुलझड़ियां जलाते समय बड़ों की देखरेख में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और नई चीजें सीखने में भी रुचि लेनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से और उपयोगी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी ढ़ाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से आयोजित संवाद कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए थे। उन्होंने कहा कि बच्चों के विचारों और सुझावों का विशेष महत्व है। उनसे प्राप्त उपयोगी सुझावों पर भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में भी विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बच्चों को ‘विकल्प रहित संकल्प’ का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका आशय अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और चुनौतियों से घबराए बिना आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे खूब पढ़ें, खूब खेलें, नई चीजें सीखें और अपनी प्रतिभा से माता-पिता, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, परिश्रम और रचनात्मक सोच विकसित उत्तराखण्ड एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर सचिव शिक्षा ज्योति यादव, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे, सयुंक्त निदेशक गोविन्द राम जायसवाल मौजूद थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DigitalEducation #PushkarSinghDhami #SchoolEducation #UncleDhami #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तरकाशी के गंगनानी में नदी में समाई दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा बरामद 50 नशीले इंजेक्शन Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • हाथरस के सादाबाद में मकान में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और राहत बचाव दल की टीम UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत
    • उत्तरप्रदेश
    • दुर्घटना

    UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत

  • उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,025)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,495)
  • नैनीताल (6,653)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा