Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शन किए बरामद।
गौलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, बुप्रेनॉर्फिन और एविल के 25-25 इंजेक्शन बरामद किए गए।
हल्द्वानी, 5 नवंबर 2026। नैनीताल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 नवंबर को चेकिंग के दौरान गौलापार्किंग के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शानू उर्फ राजा (21) पुत्र स्व. याकूब, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। बरामद इंजेक्शनों में 25 बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) और 25 एविल (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 189/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


