#SchoolEducation

उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर, आवासीय सुविधाओं और संचालन व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी प्रधानाचार्यों एवं समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था, समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सुविधाएं, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।... Read More