Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर, आवासीय सुविधाओं और संचालन व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी प्रधानाचार्यों एवं समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था, समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सुविधाएं, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए व्यापक सुधार के निर्देश, स्थायी प्रधानाचार्यों और समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था के साथ बेहतर शिक्षा, आवासीय सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा जोर।

देहरादून, 21 अक्टूबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने हेतु इनकी सम्पूर्ण कायाकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र और बेहतर आवासीय सुविधायुक्त संस्थानों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने इसके लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करते हुए शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, आधारभूत सुविधाओं से युक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के संचालन में व्यापक सुधार किए जाने की आवश्यकता है।

सोसाइटी के माध्यम से संचालित किए जाएं राजीव नवोदय विद्यालयः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का संचालन सोसाइटी के माध्यम से कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासी निकाय एवं जिला स्तर पर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समिति के गठन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सरकारी आवासीय विद्यालयों के संचालन के लिए एक लीगल फ्रेमवर्क तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यालयों के प्रभावी संचालन, उत्तरदायित्व निर्धारण और नियमित निगरानी में सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

स्थायी प्रधानाचार्यों एवं समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था हो सुनिश्चित

मुख्य सचिव ने विद्यालयों में नियमित एवं समर्पित शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही, स्थायी प्रधानाचार्यों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता के अनुरूप योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की उपलब्धता होनी चाहिए। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अर्हताओं के साथ उच्च शिक्षा और शोध की पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थायी नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक एवं अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों के कार्मिक ढांचे को भी आवश्यकता के अनुरूप मजबूत किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

प्रवेश प्रक्रिया नया सत्र प्रारम्भ होने से एक माह पूर्व हो जाए पूर्ण

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रवेश परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया का समयबद्ध निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया ऐसी हो कि नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से कम से कम एक माह पहले विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित कर लिए जाएं।

शिक्षा के साथ एक्स्ट्रा करिकुलम और को-करिकुलम गतिविधियों पर भी जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य पाठ्य-सहगामी एवं पाठ्येतर गतिविधियों के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

चिकित्सा सुविधा के लिए वाहन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित हों

मुख्य सचिव ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए वाहन की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, विद्यालयों के लिए आवश्यक बजट का निर्धारण भी प्रस्तावित सुविधाओं, कार्मिकों और संचालन संबंधी जरूरतों के अनुरूप किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए

मुख्य सचिव ने शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थायी भर्ती होने तक शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर वैकल्पिक प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को आवश्यकतानुसार शिक्षकों की अस्थायी व्यवस्था करने हेतु अधिकृत किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव शि़क्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नवनीत पाण्डेय एवं महानिदेशक आकांक्षा कोंडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AnandBardhan #EducationNews #NavodayaVidyalaya #SchoolEducation #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दशहरा महोत्सव के दौरान। Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में विशेष सफाई अभियान के दौरान कूड़ा उठाते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

  • पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान

  • IMG_20261021_082029 Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव

  • उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां। Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,846)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,421)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,233)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प Uttarakhand News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा कायाकल्प Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान Uttarakhand News: पुलिस में 1,600 पदों पर भर्ती जल्द, सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल