मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 108 एंबुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी करीब 50 एंबुलेंस को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस सेवा की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समर्पित टीम गठित करने, मोबाइल ऐप विकसित करने, जीवनरक्षक उपकरणों की हर महीने जांच कराने और प्रत्येक मामले में वास्तविक रिस्पांस टाइम का विश्लेषण करने पर जोर दिया। प्रदेश में वर्तमान में 108 सेवा के तहत 272 एंबुलेंस संचालित हैं।... Read More
#AnandBardhan
उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर, आवासीय सुविधाओं और संचालन व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी प्रधानाचार्यों एवं समर्पित शिक्षकों की व्यवस्था, समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सुविधाएं, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रदेश का स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सभी जिलों की कौशल विकास योजनाएं तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक निर्धारित करने और थर्ड पार्टी ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में डिग्री कॉलेजों और आईटीआई भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए समय-सीमा तय करने और कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया।... Read More
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का समवेत गायन किया गया। वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर पुलिसिंग की मैनपावर बढ़ाने और बैंकिंग विशेषज्ञों को व्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया। मानव एवं बाल तस्करी के मामलों में मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई, लापता बच्चों व बालिकाओं के लिए डेडिकेटेड टीम और मजबूत रेस्क्यू मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग, इन्वेस्टीगेशन किट उपलब्ध कराने, e-FIR के विश्लेषण और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए 16 क्लस्टरों में सिंचाई सुविधा मजबूत करने और सप्लाई चेन विकसित करने के निर्देश दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार छोटे व सोलर आधारित कोल्ड स्टोरेज की संभावनाएं तलाशने तथा पॉलीहाउस और महक क्रांति के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा में संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से मजबूत करने, इंडस्ट्री के साथ बेहतर तालमेल बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश में 5-6 स्थानों को तकनीकी शिक्षा हब के रूप में विकसित करने तथा इंजीनियरिंग-पॉलीटेक्निक कॉलेजों में लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल और फैकल्टी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राजस्व वृद्धि की समीक्षा करते हुए SGST में AI आधारित जांच तंत्र विकसित करने, कर विभागों के डेटा इंटीग्रेशन, ANPR कैमरों के प्रभावी उपयोग और खनन सहित आय के नए स्रोतों पर काम करने के निर्देश दिए।... Read More
समीक्षा बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित करने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, सभी विभागों के समन्वय से एकीकृत डैशबोर्ड विकसित करने तथा आईटीआई के आधुनिकीकरण और वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा हुई।... Read More



Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Dehradun News: शिक्षक पर छात्राओं को ‘बैड टच’ करने का आरोप, 15 ने की शिकायत
Haldwani News: तीनपानी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत
Dehradun Crime: किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार
Haldwani News: सांसद अजय भट्ट का बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी