Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

उत्तराखंड में 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी के बिल, यातायात चालान और अन्य समझौता योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इच्छुक पक्ष 11 दिसंबर तक संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना मामला लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।
Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों का होगा निस्तारण।

ख़बर शेयर करें -

प्री-लिटिगेशन मामलों सहित विभिन्न विवादों का सुलह-समझौते से होगा समाधान, 11 दिसंबर तक संबंधित न्यायालय में दे सकते हैं प्रार्थना पत्र

देहरादून/चंपावत। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उत्तराखंड उच्च न्यायालय, समस्त जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, वाणिज्यिक न्यायालयों, राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों तथा ऋण वसूली अधिकरण, देहरादून में किया जाएगा।
इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन यानी न्यायालय में दायर होने से पहले के मामलों के साथ विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें फौजदारी के शमनीय मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अर्जन, दीवानी एवं राजस्व मामले शामिल हैं। इसके अलावा वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित विवादों का भी निस्तारण किया जाएगा।
इसी तरह बिजली और पानी के बिल, धन वसूली, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), उपभोक्ता विवाद, अर्ध-न्यायिक प्राधिकरणों में लंबित मामले तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान भी लोक अदालत में रखे जा सकेंगे। आपसी सहमति से निस्तारित किए जा सकने वाले अन्य मामलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय जाकिर हुसैन ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई है कि जो लोग अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में किसी भी कार्यदिवस पर 11 दिसंबर 2026 तक स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर मामले को लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल अथवा संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा दूरभाष नंबर 05942-236762, टोल फ्री नंबर 1800-180-4000 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #LegalServices #LokAdalat2026 #NationalLokAdalat #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
उत्तरकाशी के गंगनानी में नदी में समाई दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पिथौरागढ़

Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
बनभूलपुरा में पुलिस द्वारा बरामद 50 नशीले इंजेक्शन Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
बागेश्वर अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar News Update: अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पौड़ी

Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 6 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया यह अधिकारी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए। Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

  • हाथरस के सादाबाद में मकान में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और राहत बचाव दल की टीम UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत
    • उत्तरप्रदेश
    • दुर्घटना

    UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत

  • उत्तराखंड में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

  • उत्तरकाशी के गंगनानी में नदी में समाई दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका

  • नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • पिथौरागढ़

    Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,023)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,493)
  • नैनीताल (6,653)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका Uttarkashi Accident: नदी में समाई इनोवा कार, हादसे में चार लोगों की मौत; कई के लापता होने की आशंका Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता