UP News: हाथरस में मकान में भीषण आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत
हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ टीम।
सादाबाद के कहारान मोहल्ले में तड़के हुआ हादसा, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा; आग लगने के कारणों की जांच शुरू
हाथरस, 5 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कस्बे में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। कहारान मोहल्ले में एक मकान में अचानक आग लगने से घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई। हादसे के समय दोनों घर में अकेले थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दंपती को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
मृतकों की पहचान शहजाद बेग (70) और उनकी पत्नी सलमा बेग (65) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे की है। मकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शहजाद के भाई कासिम बेग को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो बुजुर्ग दंपती के शव बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिले।
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पड़ोसी जिले मथुरा के वृंदावन से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी रजत कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दमकल कर्मी आग पर काबू पा चुके थे।
सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
Uttarakhand News: पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand News: उत्तराखंड में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा