#UttarakhadNews

देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तिरंगा यात्रा न्यू कोर्ट बिल्डिंग से घंटाघर तक निकली। यात्रा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।... Read More
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी लाखों परिवारों के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन और रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।... Read More
नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो की फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतियोगिताएं और विभाजन पीड़ित परिवारों का सम्मान भी हुआ।... Read More
स्वतंत्रता दिवस और रविवार को कैंची धाम में संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 15-16 अगस्त के लिए विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था लागू की है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बैरियरों पर सघन चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और कैंची धाम के लिए पार्किंग-शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More
हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विस्थापन का दर्द झेल चुके बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना जरूरी है। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।... Read More
चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया और जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार और लगातार स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।... Read More
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर और 6 का विशिष्ट कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। चयनित कार्मिकों में पुलिस मुख्यालय, साइबर/एसटीएफ, अभिसूचना और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।... Read More
चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में मलबा और पानी आने के बाद राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित रेस्क्यू के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP और सेना की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।... Read More
दमुवाढूंगा में भूमि मालिकाना हक की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। ड्रोन से डिजिटल सर्वे और सीमांकन का कार्य पूरा कर अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। पात्र क्षेत्रवासियों को भू-अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की गई है।... Read More
हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में धान मिल फार्म से मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरें बरामद की गईं और मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।... Read More