Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, न्यायिक अधिकारियों से लेकर छात्रों ने लिया हिस्सा

देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तिरंगा यात्रा न्यू कोर्ट बिल्डिंग से घंटाघर तक निकली। यात्रा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विद्यार्थी

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

ख़बर शेयर करें -

न्यू कोर्ट बिल्डिंग से घंटाघर तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे, संविधान व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

देहरादून 14 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने के साथ ही संविधान एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ न्यू कोर्ट बिल्डिंग, देहरादून से हुआ। यात्रा प्रिंस चौक, तहसील चौक एवं दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

यात्रा में जनपद के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, दून वैली व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न लॉ कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, पराविधिक कार्यकर्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। न्यायिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं, प्रशासन, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवा वर्ग की सामूहिक सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को व्यापक जन-जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति के आयोजन का स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ संविधान प्रदत्त अधिकारों और अपने संवैधानिक एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि प्राधिकरण का मूल उद्देश्य ‘न्याय सबके लिए’ की भावना को साकार करना है। स्वतंत्रता और न्याय एक-दूसरे के पूरक हैं। सशक्त लोकतंत्र की वास्तविक पहचान तभी है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समानता, गरिमा और न्याय तक समान अवसर एवं पहुंच प्राप्त हो। उन्होंने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के मार्ग में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम किसी एक संस्था या वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, एसपी क्राइम सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, दून वैली व्यापार मंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #IndependenceDay2026 #NationalUnity #TirangaYatra #UttarakhadNews

Related Stories

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

  • हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,097)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,524)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल