Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
मंडी क्षेत्र में मोटर चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामद चोरी की मोटरों के साथ पुलिस टीम.
तीनपानी के धान मिल फार्म से चोरी हुई थीं तीन मोटरें, पुलिस ने दो बरामद कीं; आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई
हल्द्वानी, 13 अगस्त 2026: मंडी क्षेत्र में धान मिल फार्म से मोटर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरें बरामद की हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी तेज की, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान हुई।
मामला तीनपानी स्थित धान मिल फार्म, स्वास्तिक उद्योग का है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर यहां से तीन मोटरें चोरी कर ले गए थे। घटना के संबंध में मनोज कुमार बेलवाल निवासी तीनपानी, बरेली रोड ने 12 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 273/2026, धारा 305(ए)/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच चौकी मंडी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई।
CCTV फुटेज ने खोला चोरी का राज
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला।
फुटेज और पुलिस की सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल आरोपी की पहचान मौ. सारिक (28) पुत्र अब्दुल वाजिद, निवासी छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को मौ. सारिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरें बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
चोरी की दो मोटरें बरामद
पुलिस के मुताबिक बरामद मोटरों में—
एक ग्रे रंग की मोटर, जिस पर SINGLA 2HP और CE अंकित है।
एक नीले रंग की मोटर, जिस पर Bharat Bijlee तथा नंबर N1943361, 2H10L633 अंकित है।
पुलिस अब मामले में चोरी की गई तीसरी मोटर के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रभारी चौकी मंडी
कांस्टेबल अरुण राणा, चौकी मंडी
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


