Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए 14 पुलिस कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक।
सेवा के आधार पर 8 और विशिष्ट कार्य के लिए 6 पुलिस कार्मिकों का चयन; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई।
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है। इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर तथा 6 कार्मिकों का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है।
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चयनित सभी 14 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सेवा के आधार पर चयनित कार्मिक
सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड नीलेश आनंद भरणे, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल रेवाधर मठपाल, पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा उत्तराखंड भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक चमोली त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड मनीष जस्वाल, निरीक्षक नागरिक पुलिस पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड मोहम्मद यासीन तथा गुल्मनायक 40वीं वाहिनी पीएसी दिनेश चन्द्र का चयन किया गया है।
विशिष्ट कार्य के लिए चयनित कार्मिक
विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू देहरादून (मरणोपरांत), स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल (मरणोपरांत), पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड सुनील कुमार मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना देहरादून शान्तनु पराशर तथा पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मनोज असवाल का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से समस्त पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


