#UttarakhadNews

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। सोमवार को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर में गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों के आरोपी चंदन सागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।... Read More
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। निदेशक प्रो. एम.सी. लोहनी ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को नवाचार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। समारोह में NCC कैडेट्स की परेड और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा।... Read More
उत्तराखंड में मानसून अगले 48 घंटे सक्रिय रहने की संभावना है। 16 अगस्त को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 17 अगस्त को देहरादून, पौड़ी और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा को लेकर चेतावनी जारी है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे 2009 बैच के कांस्टेबल भुवन आर्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। सेंटर प्वाइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए जानवर से बाइक टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक है।... Read More
चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। शनिवार को एक और श्रमिक का शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या आठ हो गई। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें टनल में जमा पानी की निकासी के साथ लापता दो श्रमिकों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे। नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार में कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। दौरे में विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा प्रस्तावित है।... Read More
देहरादून कलेक्ट्रेट में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली स्वतंत्रता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।... Read More
लालकुआँ स्थित ITC पेपर मिल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सच्ची स्वतंत्रता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने में है। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।... Read More
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में औद्योगिक पार्क, प्रदेश के प्रथम युवा आयोग, युवाओं के लिए नई स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजना समेत विकास और जनकल्याण से जुड़ी सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।... Read More