Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की नियमित काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास व्यवस्थाओं की समीक्षा; नियमित काउंसलिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और बेसिक लर्निंग प्रोग्राम के दिए निर्देश।

देहरादून, 25 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का स्थलीय निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय संस्थानों में रह रहे बच्चों एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाल सुधार गृह में रह रहे बालकों से संवाद स्थापित कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह में बेसिक लर्निंग प्रोग्राम संचालित किया जाए, जिससे बच्चों की शैक्षिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके। साथ ही उन्होंने बाल सुधार गृह में निवासरत सभी बालकों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत

जिलाधिकारी ने कहा कि संस्थान में रह रहे प्रत्येक बालक की नियमित काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास में सहायता मिल सके। उन्होंने बच्चों के पुनर्वास एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म

नारी निकेतन एवं किशोरी गृह के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में निवासरत किशोरियों एवं संवासिनियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थानों में रहने वाले बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वर्तमान में नारीनिकेतन में 160 संवासनिया, बाल सुधार ग्रह में 07 किशोर, किशोरी संप्रेक्षण ग्रह में 12 किशोरिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, सदस्य पीएन जौहर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #ChildWelfare #DehradunNews #DMDehradun #GoodGovernance #NariNiketan #SocialWelfare #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #WomenSafety

Related Stories

चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
बरामद नशीले इंजेक्शन और आरोपी के साथ कार्रवाई करती मुखानी पुलिस टीम। हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
बागवाला आवासीय परियोजना का निरीक्षण करते हुए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार एवं अधिकारी। उत्तराखंड में धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, 1872 आवास तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, 1872 आवास तैयार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
उत्तराखंड में बारिश और बादलों से घिरा मौसम दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Update: आज आठ जिलों में येलो अलर्ट, 30 जून से प्रदेशभर में झमाझम बारिश के संकेत

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चंपावत

    ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

  • मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

  • देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

  • बरामद नशीले इंजेक्शन और आरोपी के साथ कार्रवाई करती मुखानी पुलिस टीम। हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,555)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,408)
  • खेल (355)
  • चंपावत (958)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,755)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,039)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई