देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज की गईं। बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बिजली-पानी के बिल हर महीने जारी करने और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।... Read More
#DMDehradun
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने चकराता रोड, जीएमएस रोड और शिमला बाईपास रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानी और 15 अक्टूबर तक जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। फोर्स क्लोज शिकायतों के लिए प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है, जबकि वर्ष 2025 से लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, मुआवजा, पारिवारिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
जिलाधिकारी आशीष चौहान ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने और आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजागरूकता, सेवा कार्यों और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।... Read More
देहरादून में रोड कटिंग से प्रभावित सड़कों की बहाली को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को अधिकतम 15 दिन में पूरा कर सड़क तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए। नई रोड कटिंग की अनुमति के लिए संबंधित SDM, CO ट्रैफिक और PWD के अधीक्षण अभियंता की संस्तुति अनिवार्य की गई है। 10 से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।... Read More
ठोस अपशिष्ट के अनियंत्रित निस्तारण से नदियों और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है। इसी को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ एफआईआर, अनधिकृत डंपिंग साइटों पर कार्रवाई, बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है।... Read More
डीएम आशीष चौहान के निर्देशन में देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों की औचक जांच के दौरान छह प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 9,500 रुपये जुर्माना वसूला गया और करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया।... Read More
देहरादून जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन से वंचित पात्र बुजुर्गों को चिन्हित कर आवेदन कराने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग दिया जाएगा, जबकि प्रशासन ने 30 सितंबर तक आवेदनों को नियमानुसार अग्रसारित करने का लक्ष्य रखा है।... Read More
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। 140 फरियादियों की शिकायतों में अतिक्रमण, जलभराव, विधवा पेंशन के नाम पर ठगी, घरेलू हिंसा और संपत्ति विवाद प्रमुख रहे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने गंभीर मामलों में अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत देने के उद्देश्य से होना चाहिए।... Read More



Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़