Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून जिला प्रशासन ने कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागों पर सख्ती की है। जिले में 250 से अधिक विभागों ने अब तक कर्मचारियों की सूची नहीं सौंपी है। निर्वाचन कार्यों के लिए लगभग 23 हजार कार्मिकों की आवश्यकता के सापेक्ष केवल 12 हजार कर्मचारियों का विवरण प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लापरवाही बरतने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर विभागों के खिलाफ सख्त हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

250 से अधिक विभागों ने अब तक नहीं सौंपी कार्मिकों की सूची, 23 हजार की जरूरत के सापेक्ष केवल 12 हजार कर्मचारियों का विवरण मिला।

देहरादून, 23 नवम्बर 2026: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन देहरादून ने निर्वाचन संबंधी तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन कार्यों के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए जनपद में स्थित समस्त राज्य एवं केंद्र सरकार के विभागों, कार्यालयों एवं संस्थानों से वहां कार्यरत कार्मिकों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि कुछ विभागों द्वारा भी अपूर्ण एवं आंशिक विवरण ही उपलब्ध कराया गया है।
कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराने में विभागों की इस लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाते हुए सूची उपलब्ध न कराने तथा अपूर्ण सूची उपलब्ध कराने वाले संबंधित विभागाध्यक्षों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (आरपी एक्ट), 1950 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभागों को निर्वाचन कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करना होगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक लगभग 500 विभागों द्वारा ही अपने यहां कार्यरत कार्मिकों का विवरण उपलब्ध कराया गया है, जबकि 250 से अधिक विभागों द्वारा अभी तक कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अतिरिक्त कई विभागों द्वारा आंशिक एवं अपूर्ण सूची उपलब्ध कराई गई है, जिससे निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता का समुचित आकलन करने में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिकों सहित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु जनपद में लगभग 23,000 कार्मिकों की आवश्यकता का आकलन किया गया है, जबकि अभी तक लगभग 12,000 कार्मिकों का ही विवरण प्राप्त हो पाया है। इस प्रकार निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कार्मिकों के सापेक्ष पर्याप्त विवरण प्राप्त करने हेतु संबंधित विभागों से सूचनाएं प्राप्त किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन विभागों द्वारा अभी तक कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है अथवा जिनके द्वारा अपूर्ण सूची प्रेषित की गई है, वे तत्काल निर्धारित प्रारूप में समस्त आवश्यक सूचनाओं सहित कार्मिकों का पूर्ण एवं अद्यतन विवरण निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष स्वयं इस कार्य की निगरानी करते हुए सूचना की शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए की तत्काल सूची उपलब्ध न करने वाले विभागों के विभाग अध्यक्ष के विरुद्ध आरपी एक्ट 1950 में वर्णित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DMDehradun #Election2027 #ElectionPreparation #UttarakhandElection #UttarakhandMorningPost

Related Stories

देहरादून में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त

  • चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,224)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,571)
  • नैनीताल (6,713)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (247)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं