आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून जिला प्रशासन ने कार्मिकों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागों पर सख्ती की है। जिले में 250 से अधिक विभागों ने अब तक कर्मचारियों की सूची नहीं सौंपी है। निर्वाचन कार्यों के लिए लगभग 23 हजार कार्मिकों की आवश्यकता के सापेक्ष केवल 12 हजार कर्मचारियों का विवरण प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लापरवाही बरतने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
#ElectionPreparation
अल्मोड़ा में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फॉर्म-6 और फॉर्म-7 के निस्तारण, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।... Read More
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 विधानसभा क्षेत्रों के 2,045 पोलिंग बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, बर्फबारी की आशंका वाले 65 बूथों के लिए आकस्मिकता योजना तैयार करने और 19 शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश दिए। सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, नकदी और शराब की तस्करी रोकने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने तथा निर्वाचन कार्मिकों का डेटाबेस और प्रशिक्षण जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
रुद्रप्रयाग में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 15 नवंबर तक मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने, मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करने और ईवीएम-वीवीपैट की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और सभी मतदान स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।... Read More



Rudrapur News: आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली का खेल, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा
Champawat News: बनबसा में सात दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, 4 हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Almora News: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर होगा अल्मोड़ा का क्रीड़ा मैदान
Dehradun News: सीएम धामी ने किया नेत्र कुम्भ का शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य
Dehradun News: सीएम धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण