Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, DM ने अधिकारियों को दी डेडलाइन

रुद्रप्रयाग में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 15 नवंबर तक मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने, मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने, क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करने और ईवीएम-वीवीपैट की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और सभी मतदान स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए।

रुद्रप्रयाग में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

मतदान कार्मिकों का डाटाबेस 15 नवंबर तक तैयार करने के निर्देश, मतदान केंद्रों का निरीक्षण, क्रिटिकल बूथों की पहचान और मतदाता जागरूकता अभियान पर डीएम का जोर।

रुद्रप्रयाग, 15 अक्टूबर 2026: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं विभिन्न कार्यों के लिए नामित नोडल अधिकारियों के दायित्वों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आवश्यक तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत को मतदान एवं मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन कार्यों में तैनात होने वाली विभिन्न टीमों का डाटाबेस आगामी 15 नवंबर तक तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था, निर्वाचन कार्यों के लिए परिवहन व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदेय स्थलों के चिन्हीकरण एवं क्रिटिकल बूथों की सूची समय से तैयार करने को कहा, ताकि निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक मानव संसाधन की मांग एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित की जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों के माध्यम से आगामी 15 दिनों के भीतर उन सभी विद्यालयों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए, जहां मतदान केंद्र स्थापित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों एवं भवनों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि नियमानुसार मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य निर्वाचन से पूर्व ही पूर्ण कराए जा सकें।

उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) तथा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मशीनों के चयन सहित अन्य तकनीकी तैयारियों को भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की तैयारी समय से सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को अभी से प्रभावी ढंग से शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विगत निर्वाचनों में कम मतदान वाले बूथों की सूची तैयार की जाए। साथ ही ऐसे मतदेय स्थलों को भी चिन्हित किया जाए, जहां आगामी निर्वाचन में कम मतदान होने की आशंका हो अथवा मतदान बहिष्कार से संबंधित समस्याएं सामने आने की संभावना हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में समय रहते जनसंवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करने तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान स्थलों पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यों में अधिक संख्या में कार्मिकों की सहभागिता वाले स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती तथा आवश्यक मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी अग्रिम कार्ययोजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड के 63 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, CM धामी ने बढ़ाया हौसला

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पारुल गोयल, अधिशासी अभियंता जल निगम रमाकांत गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMVishalMishra #ElectionPreparation #RudraprayagNews #UttarakhandElection2027 #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु देहरादून सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार टनकपुर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में निर्माणाधीन मीडिया सेंटर का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और तेजी पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश

  • लालकुआं में नैनीताल दुग्ध संघ के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का स्वागत करते अध्यक्ष मुकेश बोरा। Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत

  • प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु देहरादून सचिवालय में राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के प्रस्तावित ईको-सेंसेटिव जोन की समीक्षा बैठक करते हुए। Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन

  • उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच और न्यायिक कार्रवाई की जानकारी देते हुए। Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन दून विश्वविद्यालय में हिमालयी आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर संबोधन। Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,781)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,012)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,388)
  • नैनीताल (6,598)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,227)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (658)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Dehradun News: देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम के सख्त निर्देश Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत Nainital News: नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट बने डायरेक्टर, भव्य स्वागत Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन Uttarakhand News: राजाजी पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसेटिव जोन पर मंथन Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं Dehradun News: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI की अहम भूमिका, मुख्य सचिव ने बताई संभावनाएं