Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त

देहरादून के ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन पर 180 दिन से लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा गया। छह माह से विद्युत पोल नहीं बदले जाने पर यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, छह माह से नहीं बदले विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।

देहरादून, 23 नवंबर 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 103 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, आर्थिक सहायता, प्रमाण पत्र, विद्युत एवं अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन और घोषणाओं पर सख्त रुख
जनसुनवाई के साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम घोषणाओं और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे संवाद कर निस्तारण की जमीनी हकीकत परखी। सीएम हेल्पलाइन पर 180 दिनों से लंबित मामलों पर डीएम ने संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में धीमी रफ्तार पर विभागों को सख्त हिदायत दी गई कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में संवेदनशील मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जाखन निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग गोविंद राम शाह ने बेटे द्वारा मकान पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर बुजुर्ग को तुरंत राहत दिलाने को कहा। वहीं, टीबी से पीड़ित मरीज को दून अस्पताल में भर्ती न किए जाने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को उसी दिन मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए गए। प्रेम नगर निवासी शीला देवी के पति की हिट-एंड-रन दुर्घटना में मृत्यु के बाद क्लेम न मिलने के मामले में भी एसडीएम सदर को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

विकासनगर निवासी पुष्पा भट्ट ने अपनी बेटी का जाति प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। वहीं, हरिपुर कालसी निवासी शराफत अली ने पत्नी के निधन के बाद उत्तरजीवी प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया।

ऋषिकेश-चंद्रबनी निवासी हेमवती नंदन देवरानी ने श्री राधा-कृष्ण पब्लिक स्कूल की ओर से घर के सामने अवैध रूप से कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थ फेंके जाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को संयुक्त रूप से जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा गया। वहीं, नवादा कोटा में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

मन्नूगंज निवासी जसवीर कौर ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दिसंबर में प्रस्तावित बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने एडीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। डांडीपुर निवासी बुजुर्ग महिला बीना गुलाटी एवं कांवली रोड निवासी बुजुर्ग बृजमोहन ने भी बढ़ती उम्र और परिवार में आय का कोई साधन न होने के कारण आर्थिक सहायता की आवश्यकता जताई।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी निदा रब्बानी ने घर में विद्युत मीटर न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दो दिवस के भीतर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम क्यारी निवासी प्रभा नौटियाल ने विकासनगर स्थित अपनी निजी भूमि पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की, जबकि एकता विहार निवासी बीरा पंवार ने अपनी भूमि पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला उठाया। दोनों प्रकरणों में जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टिहरी जनपद के ग्राम कोटी निवासी मनोज पंवार ने भूमि क्रय-विक्रय के मामले में 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत की मौजूदगी में झूम उठे दर्शक

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर छह माह से लंबित विद्युत पोल बदलने संबंधी शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए दोनों विद्युत पोल तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर भी संबंधित विभागों को कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जीतेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद काला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DMDehradun #PublicGrievances #SamadhanDiwas #UttarakhandNews

Related Stories

चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह का साफ मौसम और पहाड़ों में खिली धूप Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 29 नवंबर तक मौसम शुष्क, ठंड बढ़ने का इंतजार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता में लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का होगा आगमन Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: सीएम धामी के स्वागत को बिंदुखत्ता में भव्य तैयारी, आज लोकथात महोत्सव में करेंगे शिरकत

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त

  • चंपावत में 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

  • लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ करते हुए Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं

  • बिंदुखत्ता के लोकथात महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (491)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,223)
  • उधमसिंह नगर (1,373)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (788)
  • देहरादून (11,570)
  • नैनीताल (6,713)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,191)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (247)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त Dehradun News: समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, लंबित मामलों पर डीएम सख्त Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Champawat News: सीएम धामी ने चंपावत में दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Nainital News: लोकथात महोत्सव में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, प्रहलाद दा की स्मृतियों को किया नमन Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Pauri News: सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर के लिए की बड़ी घोषणाएं Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें Nainital News: लोकथात महोत्सव में CM धामी का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत, LIVE देखें