Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: अपनों की प्रताड़ना से बेहाल बुजुर्गों ने लगाई गुहार, समाधान दिवस में 92 शिकायतें

देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज की गईं। बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बिजली-पानी के बिल हर महीने जारी करने और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

समाधान दिवस में बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर डीएम ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान की जनसुनवाई में बुजुर्गों की प्रताड़ना, पेंशन, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़ी 92 शिकायतें दर्ज; अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026: जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 92 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, मारपीट, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने पीड़ितों की व्यथा गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना पर सख्ती
समाधान दिवस में 89 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राजन सूद ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके बेटे ने गिफ्ट डीड के माध्यम से धोखे से उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए देखभाल का भरोसा देकर उनके खाते से 15 लाख रुपये भी ले लिए। अब वही बेटा उनकी देखभाल करने के बजाय उनके साथ मारपीट कर रहा है और उन्हें घर से बेघर करने पर आमादा है। अपनी संपत्ति और धनराशि वापस दिलाने की गुहार पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सेलाकुई निवासी 68 वर्षीय शंभू प्रसाद ने अपनी पुत्री और दामाद पर संपत्ति हड़पने के इरादे से जबरन मकान में रहने तथा गाली-गलौज एवं मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सीओ विकासनगर को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। वहीं, जांझरा निवासी वरिष्ठ नागरिक हुकम सिंह ने बड़े बेटे और बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। इस पर सीओ प्रेमनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला SSP नैनीताल का कार्यभार

85 वर्षीय टेक बहादुर राणा ने भी अपने दोनों बेटों और बहुओं से प्रताड़ित होने की शिकायत करते हुए बेटों को संपत्ति से बेदखल कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सीओ पटेलनगर को मामले में त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रेमा देवी ने कोषागार से पारिवारिक पेंशन रोके जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को उसी दिन पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन के मामलों में अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी।

अनाथ बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद परिवारों की मदद की गुहार
जनसुनवाई में कई शिकायतें ऐसी भी पहुंचीं, जिनमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों ने मदद की गुहार लगाई। श्यामपुर निवासी विधवा उषा ने बताया कि पति, पुत्र और बहू के निधन के बाद वह अपने अनाथ पोते-पोतियों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है।

मालदेवता निवासी सहाय रमोला ने बताया कि कैंसर के लंबे उपचार के बाद उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके सामने बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं, ग्राम भुड्डी निवासी महताब अली ने मस्तिष्क संबंधी बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश
बालावाला निवासी मीना देवी ने शिकायत की कि करीब 10 वर्ष पूर्व एक प्रॉपर्टी डीलर ने गलत खसरा नंबर की भूमि दिखाकर उन्हें 451.67 वर्गमीटर जमीन बेच दी, लेकिन अब न तो उन्हें भूमि मिल रही है और न ही धनराशि वापस की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण में लैंड फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कराया गया। डालनवाला निवासी रणवीर सिंह की भूमि पर पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार बनाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए।

विकासनगर के सिहनीवाला गांव निवासी नारायण सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अजबपुर कलां में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शास्त्रीनगर के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में शराब, मीट और मछली की दुकानों से उत्पन्न समस्याओं के साथ सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर माह मिलें बिजली-पानी के बिल
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जमीनी स्तर पर स्वयं सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बिजली और पानी के दो-तीन माह के बिल एक साथ भेजने के बजाय प्रत्येक माह नियमित रूप से जारी किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पडे। साथ ही, पेंशनरों को समय पर सामाजिक व पारिवारिक पेंशन उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और आपदा राहत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभागों को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा राहत से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं। साथ ही ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन और जनसुविधाओं से संबंधित लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #DehradunNews #DMDehradun #PublicHearing #SamadhanDiwas

Related Stories

हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
हल्द्वानी सरस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक परिधानों और उत्पादों के साथ फैशन शो में रैंप वॉक करती हुईं। Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Haldwani News: सरस मेले में समूह की महिलाओं का हुनर रैंप पर छाया, फैशन शो बना आकर्षण

Mohan Chandra Joshi November 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी डॉ. जगदीश चंद्र का विदाई समारोह Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

  • रुद्रपुर सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीसरा आरोपी Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

  • उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल

  • नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब

  • नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की फाइल फोटो Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,275)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (793)
  • देहरादून (11,592)
  • नैनीताल (6,732)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Uttarakhand Transfer: नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, 10 अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Nainital News: विधायक निधि का पत्र 16 दिन अटका, सीडीओ सख्त; अधिकारी से जवाब तलब Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन