Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने और आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजागरूकता, सेवा कार्यों और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी आशीष चौहान

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की — Uttarakhand Morning Post

ख़बर शेयर करें -

18 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर

देहरादून, 15 सितंबर 2026: जनपद देहरादून में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनपदभर में विविध जनकल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए ताकि प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बसों के पहिए थमे

अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनपद में 17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ के अंतर्गत विकसित भारत@2047 एवं सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

‘सेवा कार्य’ के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण, मातृ-शिशु कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों को लेकर जनजागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, स्कूटी समेत गिरने की आशंका

इसी प्रकार ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, शिक्षण एवं अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत@2047 के संकल्प से जनता को जोड़ा जाएगा।

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता एवं संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सीएम धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी एवं खादी अपनाने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं Fit India Movement से संबंधित गतिविधियों के साथ ही विकसित भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सुशासन एवं विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस उदेश्य से जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #Dehradun #DMDehradun #JanKalyanAbhiyan #SevaSankalpAbhiyan

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बीच छाए घने बादल। Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
चमोली के हरमल गांव निवासी नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया। Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई। Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हल्द्वानी के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने का कार्यक्रम। Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बीच छाए घने बादल। Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम

  • चमोली के हरमल गांव निवासी नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया। Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त

  • चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

  • मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

  • देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई। Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (647)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,960)
  • उधमसिंह नगर (1,362)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,466)
  • नैनीताल (6,638)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,243)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं