Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ।
मल्ला महल में तीन दिवसीय मेले का आगाज, 25 स्टॉलों पर प्रदर्शित किए गए स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद
अल्मोड़ा, 30 अक्टूबर 2026: जनपद के ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आजीविका सरस मेले का शुभारंभ कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर किया। जिला प्रशासन एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं स्वायत्त सहकारिताओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उनकी आजीविका को सशक्त बनाना है।
उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत आयोजित इस मेले में कुल 25 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बेकरी उत्पाद, प्रसंस्कृत फल उत्पाद, पहाड़ी मसाले, जैविक दालें, पारंपरिक उत्पाद, ऐपण कला एवं हथकरघा से निर्मित सामग्री प्रदर्शित की गई है। स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक कौशल से तैयार ये उत्पाद मेले में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
उद्घाटन के उपरांत कुमाऊँ आयुक्त ने मेले में लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता एवं उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों से इन स्वदेशी एवं जैविक उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने की अपील करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिला समूहों की आय बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के.एन. तिवारी सहित जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


