Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दूसरी किश्त हस्तांतरित करते मेयर। फोटो साभार
प्रत्येक लाभार्थी के खाते में एक लाख रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित, आवास निर्माण में आएगी तेजी।
हल्द्वानी, 30 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत जनपद के शहरी गरीब एवं मध्यम वर्ग के 182 परिवारों को किफायती एवं पक्के आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय किश्त की धनराशि नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रथम किश्त के सदुपयोग के पश्चात द्वितीय किश्त एक लाख जारी की गई है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध हो। इसके लिए सरकार समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि का उपयोग कर समयबद्ध रूप से आवास निर्माण पूर्ण करना होगा।
मेयर श्री बिष्ट ने बताया कि इस योजना के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि या किश्तों का पैसा बिचौलियों या स्थानीय निकायों के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के जरिए भेजा जाता है।
मेयर ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही आपका पक्के घर का सपना पूरा होगा और जीवन स्तर में बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद सचिन, रवि जोशी के साथ ही लाभार्थी उपस्थित थे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


