Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ अभियान के तहत महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें 25 से अधिक मामले सामने आए, जिनमें अधिकांश घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न से संबंधित थे। आयोग की अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस और संबंधित विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, महिलाओं से उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

देहरादून, 30 अक्टूबर 2026। महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई, उनके अधिकारों की रक्षा और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार, देहरादून में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ अभियान के तहत महिला जनसुनवाई आयोजित की गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले सामने आए, जिनमें अधिकांश घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न से संबंधित थे। अध्यक्ष ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा और उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक महिला को सम्मान और समानता के साथ जीवन जीने का अधिकार है। महिलाएं आज परिवार, समाज, प्रशासन, शिक्षा और विज्ञान सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद महिलाओं के प्रति समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। महिलाओं के साथ भेदभाव करना, उन्हें नीचा दिखाना अथवा उनके अधिकारों से वंचित करना गलत है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से विभिन्न हेल्पलाइन और सहायता तंत्र संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पातीं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि हिंसा, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में चुप न रहें और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करते हुए अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 181 और राष्ट्रीय महिला आयोग की काउंसलिंग हेल्पलाइन के लिए 14490 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 भी उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन 7827170170 के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग हेल्पलाइन के माध्यम से उत्पीड़न का सामना कर रही महिलाओं को परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें।
जनसुनवाई में महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई। वन स्टॉप सेंटर ऐप के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी मिलती है। वहीं, 112 ऐप आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस एवं अन्य सहायता सेवाओं से जुड़ने का माध्यम है। रक्षा ऐप के जरिए आपात स्थिति में एक बटन दबाकर अपनी लोकेशन परिजनों और करीबी लोगों के साथ साझा की जा सकती है, जिससे तत्काल सहायता प्राप्त करने में मदद मिलती है।
विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। महिला उत्पीड़न के मामलों में परिवार, समाज, पुलिस और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पीड़िता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पुलिस महानिरीक्षक निलेश भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, बाल कल्याण समिति एवं वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिकाओं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #NationalWomenCommission #UttarakhandNews #VijayaRahatkar #WomenSafety

Related Stories

चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हल्द्वानी के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने का कार्यक्रम। Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
उत्तराखंड के देहरादून जिले में टौंस नदी पर प्रस्तावित त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना का स्थल। Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
रिलायंस जियो का आधिकारिक लोगो। Jio News: सितंबर में जियो ने जोड़े 19 लाख मोबाइल ग्राहक, एयरटेल से करीब 10 गुना आगे
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Jio News: सितंबर में जियो ने जोड़े 19 लाख मोबाइल ग्राहक, एयरटेल से करीब 10 गुना आगे

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में इनोविस्टा 2026 टेक फेस्ट का शुभारंभ करते अतिथि। Haldwani News: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का भव्य आगाज, 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का भव्य आगाज, 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

Mohan Chandra Joshi October 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद

  • मल्ला महल अल्मोड़ा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आजीविका सरस मेले का शुभारंभ करते हुए। Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ

  • देहरादून में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित महिला जनसुनवाई। Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं

  • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हल्द्वानी के लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी करने का कार्यक्रम। Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी

  • उत्तराखंड के देहरादून जिले में टौंस नदी पर प्रस्तावित त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना का स्थल। Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (647)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,958)
  • उधमसिंह नगर (1,362)
  • क्राइम (3,576)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (468)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,465)
  • नैनीताल (6,638)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,242)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (666)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी Haldwani News: पीएम आवास योजना के 182 लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ Uttarakhand News: त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को अंतिम वन स्वीकृति, निर्माण का रास्ता साफ