Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

देहरादून डीएम ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि जनता को बेवजह परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले का पैसा जिले के विकास में लगाने, स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए।

डीएम डॉ आशीष चौहान ने बैठक में बैंकों को दिए सख्त निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

DLRC बैठक में डीएम का सख्त रुख—बैंकों और NBFC को नियमों का पालन करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून , 25 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) और जिला सलाहकार समिति (DCC) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और रोजगारपरक योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिले के विकास में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी, ‘लोगों को बेवजह परेशान करना लापरवाही का प्रतीक है। बैंक अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

गरीबों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, बिगड़ी कानून-व्यवस्था तो नपेंगे बैंक
बैठक में जिलाधिकारी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऋण वितरण, निवेश और फाइनेंसिंग के नाम पर तमाशा खड़ा न किया जाए। आरबीआई के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित होना चाहिए। संवेदनशील रुख अपनाते हुए डीएम ने कहा कि अगर किसी भी गरीब को कर्ज के जाल में फंसाकर, उसका घर नीलाम कर उसे सड़क पर आने के लिए मजबूर किया गया, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। ऋण वितरण में किसी भी अनियमितता के कारण यदि जिले में कहीं भी कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई, तो प्रशासन सख्त से सख्त कदम उठाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

बैठक से गायब रहे बंधन, इंडसइंड और आईडीएफसी बैंक को शो-कॉज नोटिस
समीक्षा बैठक को गंभीरता से न लेने और नदारद रहने वाले बैंकों पर भी गाज गिरी है। बैठक में बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीएफसी बैंक का कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। इसके अलावा कुछ अन्य बैंकों के मुख्य प्रबंधक भी गायब रहे। इस घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए इन सभी को तत्काल श्कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

एसबीआई के खराब प्रदर्शन पर भड़के डीएम
जिले के क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो की समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बेहद लचर परफॉर्मेंस सामने आई। जिले में एसबीआई का सीडी रेशियो सबसे कम मात्र 21.73 प्रतिशत रहा, जबकि कृषि क्षेत्र में 277.50 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले बैंक सिर्फ 28.53 प्रतिशत ऋण ही बांट सका। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा, ष्जिले के लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा जिले के ही विकास कार्यों में लगना चाहिए। जो बैंक यहाँ के लोगों से पैसा जमा कराकर उसे बाहर निवेश कर रहे हैं, उन्हें जिला प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिलेगा। अच्छा काम करने वाले बैंकों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन लटके तो खैर नहीं, अस्वीकृति का देना होगा स्पष्ट कारण
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं जैसे-पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन के तहत आए आवेदनों को बैंक पेंडिंग न रखें। पात्र लोगों को बिना देरी किए लोन आवंटित किया जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि यदि बैंक किसी आवेदन को रिजेक्ट (अस्वीकार) करता है, तो उसे इसका स्पष्ट कारण बताना होगा, ताकि आवेदक अपनी कमियों को सुधार कर दोबारा समय पर ऋण पा सके। लोन रिकवरी के लंबित मामलों में बैंकों को संबंधित तहसीलों से तालमेल बनाकर काम करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

जिले के 6 बड़े बैंकों का सीडी रेशियो मानक से कम
लीड बैंक अधिकारी संजय भोटिया ने बैठक में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि मार्च महीने तक पूरे देहरादून जिले का औसत सीडी रेशियो 42.69 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर की तुलना में 0.45 प्रतिशत बेहतर है। हालांकि, जिले के 32 बैंकों में से 6 बड़े बैंकों एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, यूसीओ, आईडीबीआई और बीओबी का सीडी रेशियो अब भी आरबीआई के 40 प्रतिशत के अनिवार्य मानक से कम है। राहत की बात यह है कि जिले के 921 एटीएम में से 916 पूरी तरह सक्रिय हैं और जिले के 95.98 प्रतिशत नागरिकों को डिजिटल लेनदेन से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में तय लक्ष्य 650 के मुकाबले रिकॉर्ड 751 आवेदकों को ऋण वितरित किया जा चुका है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, लीड बैंक अधिकारी संजय भोटिया, आरबीआई के एलडीओ अवनेश्वर सिंह, नाबार्ड के डीडीएम प्रदीप राम सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के जिला व शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Administration #AshishChauhan #BankingReforms #BankingSector #Dehradun #DehradunNews #DMDehradun #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

  • देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

  • लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,555)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,280)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (650)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी