Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम आज बदलेगा , यहां बारिश-बर्फबारी और कोहरा अलर्ट , दो दिन स्कूलों में छुट्टी
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (30.12.2025) , उत्तराखंड में आज का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में 30 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की कोहरे -शीतलहर की चेतावनी देखते हुए हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 30 दिसंबर मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के अलावा देहरादून , चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति भी बने रहने की संभावना है। 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान में देखने को मिलेगा।
राजधानी में रविवार शाम से छाया घना कोहरा सोमवार को भी रहा। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसका असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा। देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह 12.30 बजे तक कोई फ्लाइट नहीं उतर सकी। वहीं, विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। सुबह तीन उड़ानें विलंब से आईं। वहीं, देहरादून आने वाली तीन ट्रेनें भी लेट रहीं।
दो जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
मौसम विज्ञान केंद्र की कोहरे – शीतलहर की चेतावनी के दृष्टिगत आज हरिद्वार जिले के कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं उधम सिंह नगर जिले में आज 30 दिसंबर और कल 31 दिसंबर को दो दिन कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। Uttarakhand Weather Update News Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट