Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ से मैदान तक गिरा तापमान, बढ़ेगी ठंड
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (18.12.2025) उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में दिन में धूप गिरने से थोड़ा राहत है वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। वहीं पहाड़ से मैदान तक न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 21 दिसंबर को प्रदेश में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आंशिक तौर पर बदलाव के आसार हैं। इसके बाद पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज बृहस्पतिवार 18 दिसंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार है ,देहरादून में भी आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update News Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर