Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए ये बड़े निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने सड़क इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, चालक व्यवहार, जन-जागरूकता और त्वरित उपचार जैसे सभी पहलुओं पर एक साथ काम करने पर जोर दिया है। मुख्य सचिव ने ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों के ऑडिट, सुधार कार्यों में तेजी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और जन-जागरूकता पर जोर; ब्लैक स्पॉट, रोड सेफ्टी ऑडिट और हेलमेट नियमों को लेकर दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 19 अगस्त 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया जाए। उन्होंने सड़क की डिजाइन, रोड ज्योमेट्रिक्स तथा अन्य तकनीकी कमियों पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क की स्थिति अथवा डिजाइन के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है, वहां सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने रोड सेफ्टी ऑडिट को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। कहा कि बस अड्डों का भी टीम गठित कर नियमित ऑडिट कराया जाए। बात ही, ऑडिट में प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों को लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि मा. उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को नियमित रूप से प्रवर्तन सम्बन्धी कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बांस के वृक्षों तथा क्रैश बैरियर/पैराफिट आदि के सम्बन्ध में पूर्व में वन एवं लोक निर्माण विभाग को दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली, साथ ही अन्य राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उन्हें उत्तराखंड में लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का रोड सेफ्टी एवं थर्ड पार्टी ऑडिट कराने तथा ऑडिट के सुझावों के आधार पर सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें निर्धारित समय पर नियमित रूप से आयोजित की जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक बैठक का कार्यवृत्त सम्बन्धित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। उन्होंने सचिव परिवहन को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमित एवं रूटीन कार्यों की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सेंसिटाइजेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद रेस्क्यू आदि कार्यों के सेंसिटाइज़ेशन के लिए पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग की संयुक्त वर्कशॉप आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक दो-तीन माह में अभियान मोड में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार का वार्षिक प्लान तैयार किया जाए।

मुख्य सचिव ने राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्हें परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि हिट एंड रन के लंबित मामलों की सूची सम्बन्धित जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने जनपद में लंबित मामलों की स्वयं भी समीक्षा कर शीघ्र से शीघ्र निस्तारित करें।

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का स्थानीय सिनेमाघरों में प्रदर्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता गतिविधियों के लिए विभागों द्वारा वर्षभर का समेकित प्रचार-प्रसार कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि अलग-अलग समय पर लक्षित समूहों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

मुख्य सचिव ने ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष ब्लैक स्पॉट पर भी ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वय से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा क्लबों की स्थापना एवं उन्हें सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विभागीय समन्वय, नियमित अनुश्रवण और एक्शन टेकन रिपोर्ट की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल प्रवर्तन ही नहीं, बल्कि सड़क की इंजीनियरिंग, वाहन एवं चालक व्यवहार, जन-जागरूकता और त्वरित उपचार—सभी पहलुओं पर एक साथ काम किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन एवं डॉ. रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChiefSecretary #Dehradun #RoadSafety #TrafficRules #UttarakhadNews #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost

Related Stories

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में गुलदार के हमले की सांकेतिक तस्वीर Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव

  • हल्द्वानी में 24 वर्षीय महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत

  • बेरीपड़ाव हाईवे पर सड़क पार करते व्यक्ति का प्रतीकात्मक दृश्य Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

  • भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

  • विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,653)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,528)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,008)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,327)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Pithoragarh News: घर के आंगन से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, 200 मीटर दूर मिला शव Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Haldwani News: पहलवान ने मालिश के बाद हिलाई गर्दन, 24 वर्षीय महिला की मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें