Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • नैनीताल

हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। हल्द्वानी में हैराखान और कुसुमखेड़ा चौराहों की थीम आधारित रोटरी, डीके पार्क के सौंदर्यीकरण और हरितीकरण सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली गई। ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के प्रस्तावित इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, किच्छा के आधुनिक बस अड्डे और सितारगंज के पार्किंग कॉम्प्लेक्स की भी समीक्षा की गई।
Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
डॉ. आर. राजेश कुमार हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी में प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया।

ख़बर शेयर करें -

हैराखान और कुसुमखेड़ा में थीम आधारित रोटरी, डीके पार्क में ओपन जिम; रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज की परियोजनाओं की भी समीक्षा

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश के शहरों को बेहतर सुविधाओं, सुंदर स्वरूप और सुनियोजित विकास से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर विभिन्न प्रस्तावित और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करद अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

शहर के चौराहों को मिलेगी नई पहचान

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में विकास एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हल्द्वानी स्थित हैराखान चौराहे पर मानसखंड थीम आधारित रोटरी तथा कुसुमखेड़ा चौराहे पर नारी शक्ति थीम आधारित रोटरी विकसित किए जाने की योजना है। इन परियोजनाओं के जरिए शहर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ उत्तराखंड की संस्कृति और नारी शक्ति कीद थीम को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

डीके पार्क में ओपन जिम और हरियाली

रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित डी.के. पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास का कार्य भी प्रस्तावित है। पार्क में आमजन की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही नरीमन क्षेत्र से लगभग 200 मीटर मार्ग के रोड मीडियन में वृक्षारोपण एवं हरितीकरण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इन सभी कार्यों के अनुमान तैयार किए जा चुके हैं और टेंडर प्रक्रिया की तैयारियां चल रही हैं। प्रस्तावित कार्यों के टेंडर इसी माह आमंत्रित किए जाने प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान हाईकोर्ट हेतु प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रस्तावित स्थल और उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। सचिव ने सभी परियोजनाओं को समन्वय के साथ आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा

इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। रुद्रपुर में मोदी मैदान के समीप प्रस्तावित इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की कार्ययोजना और ले-आउट का निरीक्षण करते हुए पूर्व में दिए गए सुझावों और संशोधनों को शामिल कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव

किच्छा में आधुनिक बस अड्डे की सराहना

ग्राम खुर्पिया फार्म, किच्छा में 3.50 एकड़ भूमि पर 12.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बस अड्डे का भी निरीक्षण किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद बस अड्डे को 15 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड परिवहन विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि एम्स सैटेलाइट सेंटर और पंतनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होने के कारण यह बस अड्डा क्षेत्रीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

सितारगंज में पार्किंग और जनसुविधाओं को विस्तार

सितारगंज के मुख्य बाजार में 3.51 एकड़ भूमि पर 9.75 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे पार्क एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया गया। परियोजना में 48 वाहनों की पार्किंग, 12 आधुनिक दुकानें, प्रसाधन सुविधाएं, ओपन जिम, किड्स प्ले एरिया और लैंडस्केपिंग कार्य शामिल हैं। सचिव ने अवशेष फिनिशिंग कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा- विकास का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे

आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। शहरों में सौंदर्यीकरण, हरितीकरण, पार्क, रोटरी और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ऊधमसिंह नगर में भी बस अड्डे, स्टेडियम और पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

अधिकारी रहे मौजूद

सचिव, आवास डॉ आर राजेश कुमार के इस निरीक्षण में जय किशन, उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर, पंकज कुमार उपाध्याय, सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर, पी. के. दीक्षित, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग, ऊधम सिंह नगर, नरेन्द्र नवानी, परियोजना प्रबन्धक उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम, कैलाश डुंगवाल, सहायक अभियंता, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के साथ ही संयुक्त सचिव ए.पी. बाजपेयी, सहायक अभियंता अभिषेक, अवर अभियंता समीर अहमद, प्रदीप सिंह, रोहित बिष्ट, प्रदीप अवस्थी, टिया डालाकोटी एवं प्रेरणा नैनवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DevelopmentProjects #Haldwani #HaldwaniNews #UdhamsinghNagar #UttarakhandNews

Related Stories

भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरियाणा के युवा, देहरादून। Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भूमियाधार में खाई से लोगों को बाहर निकालती SDRF टीम Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल

  • विकासनगर में दून बासमती की फसल का निरीक्षण करते सीडीओ अभिनव शाह Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

  • टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

  • डॉ. आर. राजेश कुमार हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए। हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • नैनीताल

    हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरियाणा के युवा, देहरादून। Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,650)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,008)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (740)
  • देहरादून (11,327)
  • नैनीताल (6,570)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Nainital News: भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग Champawat News: टनकपुर दशहरा महोत्सव में आस्था-संस्कृति का संगम, सीएम धामी ने किया प्रतिभाग हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं का जायजा, सचिव ने दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के निर्देश Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव Dehradun News: हरियाणा के युवाओं ने सराहा उत्तराखण्ड मॉडल, सीएम धामी से साझा किए भ्रमण के अनुभव